बिहार BPSC ने 'ATP' के 35 पदों पर निकाली भर्ती

पटना। बिहार के युवाओं के लिए एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक नगर नियोजक (Assistant Town Planner - ATP) के 35 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास नगर एवं क्षेत्रीय नियोजन (M.Plan) में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। इससे संबंधित अन्य समकक्ष योग्यताएं भी मान्य हो सकती हैं, जिनकी पुष्टि विस्तृत अधिसूचना से की जा सकती है।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य / अन्य राज्य के उम्मीदवार के लिए ₹100/-, SC / ST / PH वर्ग के लिए ₹100/-, जबकि सभी वर्गों की महिला के लिए ₹100/- निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। विस्तृत पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025

आवेदन के लिए वेबसाइट: https://www.bpsc.bihar.gov.in

0 comments:

Post a Comment