1 .अमेरिका:
दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तकनीकी तौर पर उन्नत सेना अमेरिका के पास है। अमेरिकी सेना लगातार अपने हथियार, ड्रोन, साइबर सुरक्षा और स्पेस टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है। हाल के वर्षों में, अमेरिका ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाइपरसोनिक हथियारों के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। साथ ही छठी पीढ़ी के बॉम्बर भी तैयार किये हैं।
2 .चीन:
चीन की सेना, जिसे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) कहा जाता है, ने पिछले दशक में जबरदस्त विस्तार किया है। खासकर साउथ चाइना सी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए चीन ने कई नए द्वीपों और सैन्य बेसों का निर्माण किया है। तकनीकी उन्नति और विशाल मानव संसाधन के बल पर चीन अपनी सेना को सबसे प्रभावशाली बनाने की कोशिश में है।
3 .रूस:
रूस की सेना परंपरागत रूप से मजबूत रही है और अब भी अपनी ताकत बनाए हुए है। आधुनिक मिसाइल सिस्टम, परमाणु क्षमता और जमीनी बलों में रूस ने बड़े सुधार किए हैं। इसके साथ ही रूस ने साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत की है। हाल हे वर्षों में रूस ने हाइपरसोनिक तकनीक में सबसे तेजी से वृद्धि की हैं।
4 .भारत:
भारत भी तेजी से अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है। हाल के वर्षों में भारत ने अपनी रक्षा उत्पादन क्षमता में वृद्धि की है और कई घरेलू हथियार प्रणालियों का विकास किया है। भारत की बढ़ती सेना दक्षिण एशिया में सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही, भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल और रक्षा प्रणालियों में भी प्रगति की है।
5 .जापान:
जापान की सेना (जिसे सेल्फ-डिफेंस फोर्स कहा जाता है) तकनीकी रूप से अत्यंत उन्नत है। चीन और उत्तर कोरिया जैसे पड़ोसियों की बढ़ती सैन्य ताकत को देखते हुए जापान ने अपनी रक्षा नीतियों को कड़ा किया है। जापान की सेना आधुनिक हथियार प्रणालियों, विशेष रूप से समुद्री और वायु क्षेत्र में, काफी मजबूत हो रही है।
0 comments:
Post a Comment