यूपी में "बुजुर्गों" के लिए बड़ी खुशखबरी, तुरंत पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एक नई और सराहनीय पहल की गई है सवेरा योजना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही यह योजना बुजुर्गों के लिए एक ऐसा संरक्षक बनकर उभरी है, जो न केवल उनकी समस्याओं को समझता है, बल्कि उनके समाधान के लिए तत्पर भी है।

क्या है सवेरा योजना?

सवेरा योजना, उत्तर प्रदेश की आपातकालीन सेवा यूपी-112 के अंतर्गत चलाई जा रही एक विशेष मुहिम है। इसका उद्देश्य है प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित और विश्वसनीय सहायता प्रदान करना, ताकि वे सुरक्षित, आत्मनिर्भर और समाज से जुड़ा हुआ महसूस कर सकें।

पंजीकरण की प्रक्रिया और इसके लाभ

राज्य के सभी बुजुर्ग नागरिक अपने नजदीकी थाने में जाकर या सीधे 112 पर कॉल करके सवेरा योजना के तहत पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद बुजुर्गों को कई तरह की सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें शामिल हैं: किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता। बीट पुलिस या पीआरवी कर्मियों द्वारा नियमित मुलाकात और हालचाल की जानकारी। स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं पर संवाद।

इस योजना में अब अब तक की क्या है प्रगति?

योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 16.5 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक इसमें पंजीकृत हो चुके हैं। पिछले एक वर्ष में ही 27,000 नए बुजुर्गों को जोड़ा गया है, जो इस अभियान की गति और प्रभाव को दर्शाता है।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष पहल

21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर यूपी-112 द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनका हालचाल पूछा गया, उनकी समस्याओं को सुना गया और उन्हें आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही, कई जिलों में पीआरवी कर्मियों ने स्वयं बुजुर्गों के घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है। सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि बुजुर्गों की सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सम्मान है।

0 comments:

Post a Comment