आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पद का नाम और वेतन
भर्ती के तहत फार्मासिस्ट/कंपाउंडर (आयुर्वेद) वर्ग-3 के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 5 साल तक 40,800 रुपये प्रति माह का फिक्स वेतन दिया जाएगा। इसके बाद नियमित वेतनमान के तहत लेवल-5 में 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास आयुर्वेद फार्मेसी में बैचलर डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा आयुर्वेद फार्मेसी में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सरकारी संस्था, स्थानीय निकाय, उपक्रम या किसी कंपनी में कम से कम दो वर्ष का फार्मासिस्ट या कंपाउंडर का अनुभव होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान और गुजराती या हिंदी भाषा की पर्याप्त जानकारी भी होनी चाहिए।
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 16 मार्च 2026 के आधार पर मानी जाएगी। सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु में छूट दी जाएगी, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार गुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।

0 comments:
Post a Comment