असम: एनडीए की बढ़त बरकरार
असम में एग्जिट पोल के मुताबिक सत्तारूढ़ एनडीए मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। 126 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है, और अधिकतर सर्वे में एनडीए को इस आंकड़े से काफी आगे दिखाया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि राज्य में सत्ताधारी गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बना सकता है। वहीं विपक्षी दलों के लिए चुनौती बनी हुई है।
पश्चिम बंगाल: कांटे की टक्कर
पश्चिम बंगाल में तस्वीर सबसे दिलचस्प नजर आ रही है। यहां 294 सीटों में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं। जनमत सर्वेक्षण में भाजपा+ 80-90, टीएमसी+ 195-205, प्रजा पोल में भाजपा+ 178-208, टीएमसी+ 85-110, जेवीसी में भाजपा+ 138-159, टीएमसी+ 131-152, मैट्राइज में भाजपा+ 146-161, टीएमसी+ 125-140, पीपल पल्स में भाजपा+ 95-110 और टीएमसी+ 177-187 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
तमिलनाडु: किसकी वापसी के संकेत
एक्सिस माय इंडिया में एडीएमके+ 22-23, डीएमके+ 92-110, टीवीके+ 98-120, प्रजा पोल में एडीएमके+ 61-81, डीएमके+ 148-168, टीवीके+ 1-9, जेवीसी में एडीएमके+ 128-147, डीएमके+ 75-95, टीवीके+ 8-15, मैट्राइज में एडीएमके+ 87-100, डीएमके+ 122-132, टीवीके+ 10-12, जबकि पीपल पल्स में एडीएमके+ 65-80, डीएमके+ 125-145, टीवीके+ 18-24 और अन्य 2-6 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

0 comments:
Post a Comment