मुख्य मुकाबला किसके बीच?
इस चुनाव में सीधा मुकाबला TMC और BJP के बीच रहा। दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक दी, जिससे चुनावी माहौल काफी दिलचस्प बना रहा।
एग्जिट पोल क्या कहते हैं?
MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सर्वे में BJP को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जो बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब या उससे ऊपर है। वहीं सत्ताधारी TMC को 125 से 140 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है। अन्य दलों को 6 से 10 सीटों के बीच सीमित रहने का अनुमान है।
वोट शेयर में भी कड़ी टक्कर
सीटों के साथ-साथ वोट शेयर की बात करें तो यहां भी मुकाबला काफी करीबी नजर आता है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को लगभग 42.5% वोट मिल सकते हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को करीब 40.8% वोट मिलने का अनुमान है। बाकी वोट अन्य दलों के खाते में जा सकते हैं।
क्या बदल सकती है सत्ता?
अगर एग्जिट पोल के आंकड़े यदि सही साबित होते हैं, तो पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन संभव है। हालांकि अंतर बहुत बड़ा नहीं है, इसलिए अंतिम नतीजों तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं मानी जा सकती।
0 comments:
Post a Comment