तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल सर्वे ने चौकाया, BJP मजबूत?

चेन्नई। तमिलनाडु की सियासत इस समय एग्जिट पोल के आंकड़ों से गरमाई हुई है। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है, जिससे यह साफ है कि मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। हालांकि अंतिम परिणाम 4 मई को सामने आएंगे।

MATRIZE का अनुमान

MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक DMK गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। इस सर्वे में DMK प्लस को 122 से 132 सीटें मिलने का अनुमान है, जो स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा करता है। वहीं AIADMK गठबंधन को 87 से 100 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। TVK को इस सर्वे में 10 से 12 सीट मिलती दिख रही।

चाणक्य स्ट्रैटजीज का सर्वे

चाणक्य स्ट्रैटजीज के अनुसार मुकाबला थोड़ा अलग नजर आता है। यहां BJP गठबंधन को 146 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि INC गठबंधन को 50 से 65 सीटें मिलने की संभावना है और अन्य के खाते में 6 से 12 सीटें जा सकती हैं।

एक्सिस माय इंडिया का अनुमान

एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां भाजपा को 92 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस प्लस को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं। TVK को 98 से 120 सीटों का अनुमान है

पोल डायरी का आंकड़ा

पोल डायरी के मुताबिक भी भाजपा प्लस को 148 से 168 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि कांग्रेस प्लस को 61 से 81 सीटें और अन्य को  1 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

क्या कहती है तस्वीर?

इन सभी एग्जिट पोल को देखें तो एक बात साफ है कि अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े अलग कहानी बता रहे हैं। जहां कुछ सर्वे DMK गठबंधन को आगे दिखा रहे हैं, वहीं कई अन्य सर्वे BJP गठबंधन को मजबूत स्थिति में बता रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment