असम में BJP की आ सकती है सुनामी? एग्जिट पोल सर्वे में बहुमत के संकेत

न्यूज डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में एक बात समान दिख रही है की इस बार भी BJP गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है और सरकार बनाने की ओर बढ़ता दिख रहा है।

चाणक्य स्ट्रैटजीज: मुकाबला, लेकिन बढ़त भाजपा को

चाणक्य स्ट्रैटजीज के सर्वे में भी भाजपा गठबंधन को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 25 से 32 सीटें और अन्य को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इससे साफ है कि मुकाबला जरूर है, लेकिन बढ़त भाजपा के पक्ष में है।

MATRIZE का सर्वे: साफ बहुमत की ओर इशारा

MATRIZE के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से बहुमत के करीब या उससे ऊपर जाता दिख रहा है। वहीं INC को 22 से 32 सीटों के बीच सिमटने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

एक्सिस माय इंडिया का सर्वे

एक्सिस माय इंडिया ने भी भाजपा गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान दिया है। वहीं कांग्रेस को 24 से 36 सीटों के बीच रहने की संभावना बताई गई है।

पोल डायरी का अनुमान

पोल डायरी के अनुसार भाजपा गठबंधन 86 से 101 सीटों तक पहुंच सकता है, जो उसे बेहद मजबूत स्थिति में खड़ा करता है। कांग्रेस गठबंधन 15 से 26 सीटों के बीच रह सकता है, जबकि अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

क्या कहती है तस्वीर?

चारों प्रमुख एग्जिट पोल पर नजर डालें तो एक स्पष्ट ट्रेंड सामने आता है की BJP गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है और वह बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर INC को सीमित सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

0 comments:

Post a Comment