तबाही वाला मौसम: बिहार के 15 जिलों में भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट

पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और कई इलाकों में स्थिति गंभीर होती दिख रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई जिलों में सतर्कता और अलर्ट जारी किया है।

15 जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, गया, सिवान, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश और तेज हवाएं

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर 11 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से काफी अधिक है। कई इलाकों में 70 से 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाला तूफान देखने को मिला।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने इस आंधी-तूफान और संभावित ओलावृष्टि को गंभीर मानते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलते जान-माल के नुकसान की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

क्या करें और क्या न करें

मौसम विभाग ने नागरिकों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं:

खराब मौसम में घर के अंदर ही रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। 

खिड़की और दरवाजे बंद रखें। 

पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहें। 

बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।  

0 comments:

Post a Comment