इस पहल का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।
10किमी की ‘प्रगति पथ यात्रा’ बनेगी आकर्षण
इस अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर लंबी ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा में जनप्रतिनिधि गांवों में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे, चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। इसका मकसद सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर विकास की स्थिति को समझना है।
मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में अधिक समय देने और हर कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग किसान, युवा, महिला, उद्यमी और व्यापारी से सीधा संवाद स्थापित किया जाए।
गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
अभियान के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, किसान कल्याण, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और डिजिटल सेवाओं जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
5 जून को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को प्रदेश भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, छात्र, स्वयं सहायता समूह, किसान और सामाजिक संगठन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
मीडिया संवाद और जनकल्याण मेले
8 से 14 जून के बीच जनसंपर्क, संवाद और पैदल मार्च कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11 और 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे, जिनमें सरकार अपनी उपलब्धियों को साझा करेगी। इसके बाद 14 से 16 जून के बीच विकास खंडों और नगर निकायों में जनकल्याण मेले लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन और लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’
16 और 17 जून को जिला स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
योग दिवस पर बड़े आयोजन की तैयारी
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी विकास खंडों और नगर निकायों में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

0 comments:
Post a Comment