बिहार में B.Tech पास के लिए भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

पटना। बिहार के इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना ने प्रोजेक्ट आधारित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अवसर मिलेगा, साथ ही आकर्षक वेतन का लाभ भी दिया जाएगा।

आपको बता दें की आईआईटी पटना द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के कुल तीन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। 

किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट आधारित कार्यों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सिविल, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 सीपीआई होना आवश्यक है।

मिलेगा आकर्षक वेतन

आईआईटी पटना में चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के आधार पर प्रति माह 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 45 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। यही वजह है कि यह भर्ती इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं के लिए काफी आकर्षक मानी जा रही है।

कैसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन फॉर्म के बजाय ई-मेल के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज और आवेदन निर्धारित प्रारूप में भेजने होंगे। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तिथि

उम्मीदवारों को 4 जून 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: iitp.ac.in

0 comments:

Post a Comment