लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 209 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
पद का नाम: हवलदार इंस्ट्रक्टर
कुल पद: 209 पद।
योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
आवेदन शुरू: 19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 09 जुलाई 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी होगा ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

0 comments:
Post a Comment