NPS को लेकर बड़ी खुशखबरी: रिटायरमेंट फंड में होंगे 10 अहम फायदे

नई दिल्ली। पेंशन नियामक संस्था PFRDA ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। इन नए प्रावधानों का मकसद निवेशकों को ज्यादा सुविधा देना, रिटायरमेंट फंड को मजबूत बनाना और जरूरत के समय पैसे की उपलब्धता को आसान करना है। इन बदलावों को NPS खाताधारकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

1. निवेश की उम्र सीमा बढ़ी

अब NPS में निवेश करने की उम्र सीमा 75 वर्ष से बढ़ाकर 85 वर्ष कर दी गई है। यानी लोग ज्यादा लंबे समय तक अपने फंड को बढ़ा सकते हैं।

2. एन्युटी नियम में राहत

अब निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय 40% राशि एन्युटी में लगाने की बाध्यता नहीं रहेगी। केवल 20% हिस्सा एन्युटी में निवेश करना जरूरी होगा।

3. छोटी राशि पर पूरी निकासी

अगर किसी खाते में कुल जमा 8 लाख रुपये या उससे कम है, तो पूरी राशि एक साथ निकाली जा सकती है।

4. आंशिक और किस्तों में निकासी

8 से 12 लाख रुपये वाले निवेशक अब एक हिस्सा एकमुश्त और बाकी पैसा किस्तों में निकाल सकते हैं।

5. SUR (Systematic Withdrawal) सुविधा

नया विकल्प निवेशकों को नियमित अंतराल पर किस्तों में पैसा निकालने की सुविधा देता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद आय स्थिर बनी रहती है।

6. आंशिक निकासी की सीमा बढ़ी

अब NPS सदस्य अधिकतम 4 बार तक आंशिक निकासी कर सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा 3 बार थी।

7. 60 साल के बाद भी निवेश जारी

रिटायरमेंट के बाद भी सदस्य योजना में बने रहकर समय-समय पर पैसे निकाल सकते हैं, जिससे फंड बेहतर तरीके से उपयोग हो सके।

8. नागरिकता छोड़ने पर पूरा पैसा मिलेगा

अगर कोई व्यक्ति भारतीय नागरिकता छोड़ता है, तो वह अपने NPS खाते की पूरी राशि निकाल सकता है।

9. लापता होने पर परिवार को राहत

नॉमिनी को ऐसी स्थिति में तुरंत 20% राशि मिल जाएगी, जबकि बाकी 80% बाद में नियमों के अनुसार जारी की जाएगी।

10. NPS पर लोन की सुविधा

अब NPS खाते को आधार बनाकर बैंक से लोन लिया जा सकेगा। इससे यह योजना और ज्यादा उपयोगी बन गई है।

0 comments:

Post a Comment