जानकारी के अनुसार मई 2026 के मध्य और अंतिम सप्ताह में वेतन आयोग के प्रतिनिधियों और कर्मचारी संगठनों के बीच महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में खासतौर पर रेलवे और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी संगठनों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इन चर्चाओं में कर्मचारियों की मौजूदा वेतन व्यवस्था, भत्तों की कमियां और भविष्य में संभावित सुधारों पर विस्तार से बातचीत होगी।
कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग क्या है?
इस समय सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। कर्मचारी संगठन लगातार इसकी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के खर्च को देखते हुए इसे बढ़ाया जाना चाहिए।
यदि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फै्टर को 3.68 या उससे अधिक किया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा। रेलवे और रक्षा कर्मचारी संगठनों ने इस मुद्दे को अपनी प्राथमिक मांगों में शामिल किया है।
आयोग के सामने कैसे रख सकते हैं अपनी बात?
कई कर्मचारी संगठन और यूनियनें आयोग के सामने अपनी मांगें रखने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए आयोग द्वारा तय प्रक्रिया का पालन करना होगा। मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन आधिकारिक पोर्टल या पत्राचार के माध्यम से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें एक विस्तृत मेमोरेंडम भी तैयार करना होगा, जिसमें वेतन संरचना, भत्तों, फिटमेंट फैक्टर और अन्य वित्तीय मांगों का तार्किक विवरण देना होगा।
क्यों अहम मानी जा रही हैं ये बैठकें?
आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें वर्ष 2016 में लागू हुई थीं। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि 2026 में नया वेतन आयोग लागू हो सकता है। दिल्ली में होने वाली ये बैठकें उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
अगर आयोग कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करता है, तो इससे न केवल सैलरी में बढ़ोतरी होगी, बल्कि महंगाई भत्ते, यात्रा भत्ता और पेंशन में भी सुधार देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि देशभर के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स इन बैठकों पर नजर बनाए हुए हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment