जानकारी के अनुसार, कुल 77,265 लाभुकों के बैंक खातों में 84 करोड़ 99 लाख 24 हजार 625 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। यह भुगतान मई माह की पेंशन के रूप में किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से लाभुकों को यह राशि जारी की।
पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव
बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य में कुल लगभग 1 करोड़ 21 लाख से अधिक लाभुक जुड़े हुए हैं। प्रति लाभुक 1100 रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। पहले यह राशि समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आती थीं, जिससे बुजुर्गों और कमजोर वर्गों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब सरकार ने व्यवस्था को नियमित करते हुए निर्णय लिया है कि हर महीने की 10 तारीख को पेंशन सीधे लाभुकों के खातों में भेजी जाएगी।
पेंशन राशि में बढ़ोतरी का फैसला
सरकार ने यह भी बताया कि पहले जहां पेंशन की राशि 400 रुपये थी, वहीं इसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह वृद्धि वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि उन्हें बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को समय पर सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी हर महीने तय समय पर पेंशन राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेजी जाती रहेगी।
सरकार का दावा
सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से राज्य के कमजोर वर्गों को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

0 comments:
Post a Comment