भीग जाएगा यूपी! इन 55 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के समाप्त होने के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में मंगलवार को तेज धूप देखने को मिली, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मौसम का यह साफ-सुथरा मिजाज ज्यादा दिनों तक टिकने वाला नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मौजूदगी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। खासकर तराई और दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

55 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

प्रदेश के लगभग 55 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसमें पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल तक के कई इलाके शामिल हैं। तेज हवाओं के साथ पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

कई जिलों में वज्रपात के आसार

मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और खेतों से दूर रहें।

किन जिलों में असर ज्यादा

इस मौसम परिवर्तन का असर बांदा, झांसी, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और आसपास के बड़े क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

इन जिलों में बारिश-वज्रपात

बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, 

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, 

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, 

कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, 

गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, 

मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, 

संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा भी चलेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment