LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, नए आदेश जारी

न्यूज डेस्क। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। जिन लोगों के घर में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है और वे अभी भी एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। तेल कंपनियां ऐसे दोहरे लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को निलंबित कर सकती हैं।

सरकार और आपूर्ति विभाग की ओर से लगातार अपील की जा रही थी कि जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन है, वे अपना एलपीजी कनेक्शन वापस कर दें। लेकिन अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद अब सख्त कदम उठाने की तैयारी है।

उपभोक्ताओं से की गई सरेंडर करने की अपील

आपूर्ति विभाग ने पहले ही लोगों से अनुरोध किया था कि यदि उनके घर में PNG की सुविधा उपलब्ध है तो वे एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें। इसका उद्देश्य गैस संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक सुविधा पहुंचाना है। लेकिन बहुत कम लोगों ने ही स्वेच्छा से कनेक्शन वापस किया, जिसके बाद अब विभाग और गैस कंपनियां सख्ती की तैयारी कर रही हैं।

PNG कनेक्शन में तेजी से हुई बढ़ोतरी

पिछले कुछ समय में PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई इलाकों में पाइपलाइन नेटवर्क पहुंचने के बाद लोग घरेलू गैस के लिए PNG को प्राथमिकता दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को एलपीजी छोड़कर PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment