बिहार सरकार का फैसला, बुजुर्गों-दिव्यांगों और महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ऐसे लोगों तक पेंशन योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष कदम उठाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित सभी पात्र लोगों को जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

18 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 18 लाख से अधिक लोग अभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे परिवारों की पहचान कर उनका ई-केवाईसी और आधार लिंक कराने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

शिविरों के माध्यम से पहुंचाई जा रही लाभ

राज्य के सभी 534 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों को सरकारी सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

महिलाओं के लिए भी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के रोजगार और आत्मनिर्भरता को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिलाओं को अभी तक सहायता राशि नहीं मिल पाई है, उन्हें जल्द राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं लखपति दीदी अभियान से जुड़ चुकी हैं और आने वाले समय में अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

0 comments:

Post a Comment