आइए जानते हैं सरकार के चार प्रमुख फैसलों के बारे में।
1. ईवी चार्जिंग पर मिलेगी 20% टैरिफ छूट
इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित सोलर आवर्स में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर बिजली दरों में 20 प्रतिशत की टैरिफ छूट दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे दिन के समय उपलब्ध सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग होगा, ईवी चार्जिंग को बढ़ावा मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल में भी वृद्धि होगी।
2. लगातार सातवें साल नहीं बढ़ीं बिजली दरें
राज्य सरकार ने एक बार फिर सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। यह लगातार सातवां वर्ष है, जब प्रदेश में बिजली टैरिफ को यथावत रखा गया है। इस निर्णय से घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे व्यापारियों और अन्य बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
3. बिजली आपूर्ति और उत्पादन में नया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार के अनुसार प्रदेश ने 32,673 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही राज्य में सौर ऊर्जा और तापीय विद्युत परियोजनाओं का भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है। हजारों मेगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जबकि कई तापीय विद्युत परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है।
4. हरित ऊर्जा और आधुनिक बिजली व्यवस्था पर जोर
सरकार प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से भी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा पुराने तापीय बिजली संयंत्रों की कार्यक्षमता में भी सुधार किया गया है, जिससे बिजली उत्पादन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हुआ है। सरकार का लक्ष्य भविष्य में स्वच्छ, सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment