59 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 59 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए लोगों को खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
7 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 जुलाई से बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत की ओर से नमी बढ़ने के कारण मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। इसका असर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा और अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश बढ़ने से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, अमेठी, अयोध्या, उन्नाव, कानपुर नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और अंबेडकरनगर शामिल हैं।
किसानों के लिए भी राहत की उम्मीद
मानसून के दोबारा सक्रिय होने से धान, मक्का, दलहन और तिलहन जैसी खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलेगी। जिन क्षेत्रों में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, वहां के किसानों को सिंचाई पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।

0 comments:
Post a Comment