1 .65 कंपनी कमांडर पदों पर भर्ती
बीपीएसएससी ने कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार पुलिस संगठन में अधिकारी स्तर पर करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है।
मुख्य जानकारी
कुल पद : 65
आवेदन शुरू : 30 जून 2026
अंतिम तिथि : 30 जुलाई 2026
2 .स्पेशल ब्रांच में 150 SI पदों पर भर्ती
बीपीएसएससी ने विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत गृह विभाग (पुलिस शाखा) की स्पेशल ब्रांच में 150 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (जनरल क्लोज्ड कैडर) पदों पर सीधी भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।
मुख्य जानकारी
कुल पद : 150
आवेदन शुरू : 9 जुलाई 2026
अंतिम तिथि : 9 अगस्त 2026
युवाओं के लिए शानदार मौका
दोनों भर्तियों के माध्यम से स्नातक पास युवाओं को बिहार पुलिस में अधिकारी स्तर की नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। कंपनी कमांडर और सब-इंस्पेक्टर दोनों पद प्रतिष्ठित माने जाते हैं और इनमें चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, सरकारी सुविधाएं तथा पदोन्नति के अच्छे अवसर मिलते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment