इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं, आईटी ऑफिसर (Scale-I), एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर (Scale-I), कुल 745 पद विभिन्न भागीदार बैंकों की आवश्यकता के अनुसार भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
शैक्षणिक योग्यता
पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास निम्न में से संबंधित डिग्री होनी चाहिए बी.टेक/बी.ई., एलएलबी, एम.ए., एम.एससी., एमबीए/पीजीडीएम, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता और विषयवार योग्यता का विस्तृत विवरण आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य देखना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। अंतिम मेरिट उम्मीदवार के प्रदर्शन और निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार तैयार की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
0 comments:
Post a Comment