खुशखबरी की ट्रिपल डोज! यूपी में 3 नई भर्ती, युवाओं की लगी लॉटरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी और अर्द्धसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में एक साथ तीन बड़ी भर्तियों का रास्ता खुल गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), अलीगढ़ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SVPUAT), मेरठ ने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

1. UPPSC में फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (Food Safety Officer) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए बी.टेक/बी.ई. सहित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुरू: 25 जून 2026

अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in

2. अलीगढ़ KGBV में 122 पदों पर भर्ती

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), अलीगढ़ ने जिले के 9 उन्नत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में 122 संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में शामिल हैं प्रधानाचार्य, पीजीटी (विभिन्न विषय), लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक/क्लर्क, केयरटेकर, चपरासी, चौकीदार, रसोइया।

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक)

आवेदन का माध्यम: केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट

3. SVPUAT में 99 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SVPUAT), मेरठ ने 99 गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती के प्रमुख पद असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, अन्य गैर-शैक्षणिक पद।

कुल पद: 99

आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026

वेतनमान: ₹9,300 से ₹1,44,200 तक (पद के अनुसार)

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

तीनों भर्तियों के जरिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिल रहा है। जहां UPPSC की भर्ती तकनीकी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए है, वहीं KGBV भर्ती में शिक्षण और सहायक स्टाफ के पद शामिल हैं। दूसरी ओर SVPUAT की भर्ती प्रशासनिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर लेकर आई है।

0 comments:

Post a Comment