इस चरण में खाली सीटों पर First Come, First Served के आधार पर नामांकन होगा। ऑनलाइन पोर्टल 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से 22 सितंबर की शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, इसमें सिर्फ वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पहले काउंसलिंग के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया था।
पसंद की सीट तुरंत बुक करनी होगी
उपलब्ध कॉलेज और विषय पोर्टल पर दिखाई देंगे। अभ्यर्थी अपनी पसंद की खाली सीट चुनकर 3,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य आरक्षण शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे। सीट चुनने के बाद भुगतान के लिए केवल 15 मिनट का समय मिलेगा। तय समय में भुगतान नहीं होने पर सीट दोबारा उपलब्ध हो जाएगी।
भुगतान सफल होते ही अलॉटमेंट लेटर ऑनलाइन जारी होगा और पंजीकृत ईमेल पर भी इसकी सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी को संबंधित कॉलेज में पहुंचकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और बची हुई फीस जमा करनी होगी। पहले दिए गए 3,000 रुपये को कुल फीस में समायोजित किया जाएगा।
सीट चुनते समय रखें सावधानी
एक बार सीट आवंटित होकर शुल्क जमा हो जाने के बाद अलॉटमेंट को अंतिम माना जाएगा। इसके बाद कॉलेज या सीट बदलने का विकल्प नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय ने तकनीकी या भुगतान संबंधी परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम समय तक इंतजार न करने की सलाह दी है।

0 comments:
Post a Comment