1 .12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।
2 .पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के 1,308 पद
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में 1,308 वेटरिनरी फार्मासिस्ट पदों के लिए मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ किया है। इसमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने PET-2025 दिया है और उनके पास वैध स्कोरकार्ड है। आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
3 .PGT के 2,607 पदों पर भी मौका
इसके अलावा UPESSC ने 2,607 प्रवक्ता (PGT) पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। दिए गए विवरण के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 21 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन से पहले जरूर जांचें नियम
तीनों भर्तियों में योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग-अलग है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए। आवेदन केवल संबंधित आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही करें और अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म पूरा कर लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment