रूस को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर भारत
ताजा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत अब विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद चौथे नंबर पर पहुंच गया है। दरअसल, रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद भारत ने रूस को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों ने बढ़ाया भंडार
इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) की बड़ी भूमिका रही। सप्ताह के दौरान FCA में करीब 47.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 648.17 अरब डॉलर पर पहुंच गई। दूसरी ओर, सोने के भंडार में करीब 2.6 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई।
एक सप्ताह में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
आपको बता दें की 44.9 अरब डॉलर की साप्ताहिक बढ़ोतरी भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि बताई जा रही है। यह लगातार दसवां सप्ताह भी रहा, जब देश के रिजर्व में इजाफा हुआ।
विदेशी मुद्रा भंडार किसी देश के लिए बाहरी आर्थिक झटकों से निपटने में महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच माना जाता है। इससे केंद्रीय बैंक को मुद्रा बाजार में अस्थिरता संभालने और बाहरी भुगतान संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त गुंजाइश मिलती है। भारत का 785.7 अरब डॉलर का नया रिकॉर्ड इसी बढ़े हुए वित्तीय बफर को दर्शाता है।
0 comments:
Post a Comment