e-KYC के बाद आगे बढ़ेगा आवेदन
नया राशन कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन के बाद परिवार के सदस्यों के साथ e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन लोगों ने पहले आवेदन कर रखा है, लेकिन अभी तक कार्ड जारी नहीं हुआ है, उन्हें भी अपनी e-KYC पूरी करानी होगी।
PDS दुकान पर होगी प्रक्रिया
e-KYC के लिए राशन कार्ड से जुड़े लाभार्थियों को अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर के पास जाना होगा। वहां e-POS मशीन के जरिए पहचान सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक या उपलब्ध सुविधा के अनुसार फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुराने राशन कार्डधारियों को भी ध्यान देना जरूरी
विभाग की ओर से लोगों को समय रहते e-KYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उनके राशन लाभ पर असर पड़ सकता है। वहीं पुराने लंबित आवेदनों में भी e-KYC पूरी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी।
राशन कार्डधारियों को क्यों जरूरी की गई e-KYC?
इस व्यवस्था का उद्देश्य लाभार्थियों की पहचान को सत्यापित करना और राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना है। इसलिए राशन कार्ड बनवाने या पहले से सरकारी अनाज का लाभ लेने वाले लोगों को अपनी e-KYC की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment