खुशखबरी का बंपर ऐलान! यूपी में 15000+ पदों पर भर्ती, करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का बड़ा अवसर सामने आया है। UPESSC ने 15,012 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सहायक अध्यापक के साथ प्रवक्ता यानी PGT के पद भी शामिल हैं।

भर्ती में 12,405 पद सहायक अध्यापक के हैं। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के संबद्ध प्राइमरी स्कूलों के 897 और बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी क्षेत्र के 11,508 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन 16 सितंबर से किए जा सकेंगे और परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को होगी।

वहीं, PGT के 2,607 पदों के लिए आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 17 अक्टूबर तक और आवेदन में सुधार के लिए 21 अक्टूबर तक समय मिलेगा। इसकी परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को प्रस्तावित है।

OTR के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की है। संबंधित भर्ती का फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी को OTR पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद की योग्यता और दूसरी शर्तें जरूर देखनी चाहिए। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और जरूरी निर्देश UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आधिकारिक वेबसाइट:  upessc.up.gov.in 

0 comments:

Post a Comment