UPSC ESE 2027 का नोटिश जारी! इंजीनियरों के लिए 480 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Engineering Services Examination 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न इंजीनियरिंग सेवाओं में करीब 480 पद भरे जाने हैं।

चार इंजीनियरिंग स्ट्रीम में मौका

भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से जुड़े पद शामिल हैं। कुल रिक्तियों में 19 पद PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित बताए गए हैं। रिक्तियों की संख्या अंतिम रूप से बदल भी सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

ESE 2027 के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन की तारीख और फीस

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन UPSC के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। सामान्य तौर पर आवेदन शुल्क ₹200 है, जबकि महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू से गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को और मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को प्रस्तावित है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ESE 2027 की अधिसूचना ध्यान से पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, जरूरी दस्तावेज अपलोड और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आवेदन पूरा किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment