इन 13 जिलों को मिलेगा फायदा
प्रस्तावित योजना में अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, गया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, सीतामढ़ी और शेखपुरा को शामिल किए जाने की बात है। राज्य सरकार हवाई संपर्क से जुड़े नए मार्गों के प्रस्ताव भी दे सकती है।
छोटे शहरों तक बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी
Modified UDAN योजना का उद्देश्य छोटे और कम सेवा वाले क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाना है। केंद्र की योजना में 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित करने का प्रावधान है, खासकर दूरदराज और आकांक्षी क्षेत्रों में।
पर्यटन और कारोबार को भी मिल सकता है फायदा
हेलीपोर्ट और नए हवाई मार्ग विकसित होने से इन जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं कम यात्री वाले मार्गों पर शुरुआती दौर में सेवा बनाए रखने के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान भी Modified UDAN में रखा गया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment