राज्यों को भेजी गई पात्र विद्यार्थियों की जानकारी
केंद्र की ओर से पात्र बच्चों का विवरण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा किया गया है। अब संबंधित विभागों को रिकॉर्ड का सत्यापन कर योग्य विद्यार्थियों की पहचान और उनके आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। पंजाब में भाजपा नेता विजय सांपला ने भी सरकार से इस काम में तेजी लाने की अपील की है।
इन बच्चों को मिलेगा योजना का लाभ
सामाजिक न्याय मंत्रालय के अनुसार प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के इस घटक में कक्षा 1 से 10 तक पढ़ने वाले पात्र बच्चों को शामिल किया जाता है। इसमें वेस्ट पिकर्स और खतरनाक सफाई कार्य से जुड़े अभिभावकों के बच्चे भी पात्र श्रेणियों में आते हैं। इस श्रेणी में पारिवारिक आय की सीमा नहीं है।
हजारों परिवारों के बच्चों को फायदा
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक करीब 90 हजार सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों का सत्यापन हो चुका है, जबकि 2.5 लाख से अधिक वेस्ट पिकर्स की प्रोफाइलिंग की गई है। योजना के अगले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों और नालियों की सफाई से जुड़े कर्मियों को भी शामिल किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करना और छात्रवृत्ति का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

0 comments:
Post a Comment