योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी के 14 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कराने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए कुल 81.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत अलग-अलग जिलों में कुल 18 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

इन जिलों में स्थापित होंगी प्रतिमाएं

कानपुर देहात में पृथ्वीराज चौहान और रानी लक्ष्मीबाई। 

आगरा में महाराजा निषादराज और महर्षि परशुराम की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। 

अलीगढ़ में कल्याण सिंह तथा सीतापुर के नैमिषारण्य क्षेत्र में महाराजा छीता पासी और माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाएं प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा बाराबंकी, कन्नौज और बुलंदशहर में महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। औरैया में अटल बिहारी वाजपेयी और झांसी में महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा लगाई जाएगी।

स्वतंत्रता सेनानियों को भी मिलेगा सम्मान

फतेहपुर में बलिदानी जोधा सिंह अटैया, रायबरेली में राजा बेनी माधव बख्श सिंह, प्रयागराज में बलिदानी जितेन्द्र कुमार मौर्य, शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिवेणी सहाय मिश्र और फर्रुखाबाद में ब्रह्मदत्त अवस्थी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

सरकार की इस पहल के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े ऐतिहासिक और सामाजिक व्यक्तित्वों को सार्वजनिक स्थलों पर सम्मान देने की योजना है।

0 comments:

Post a Comment