बिहार के 20 जिलों में डबल अलर्ट! आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

पटना। बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने 17 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। 18 सितंबर को भी कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

इन इलाकों में ज्यादा असर

बिहार के पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, भागलपुर, गयाजी, नवादा, जुमई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। मुंगेर, जुमई और नवादा में बारिश के आसार हैं।

18 सितंबर को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 सितंबर को भी बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। इसके बाद 19 सितंबर से राज्य के लिए कोई व्यापक चेतावनी नहीं है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले मैदान, पेड़ और कमजोर ढांचों से दूरी रखना बेहतर है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम का अपडेट देखते रहने की सलाह दी जाती है। IMD के अनुसार 19 सितंबर के बाद बिहार में व्यापक स्तर पर कोई चेतावनी नहीं है।

0 comments:

Post a Comment