22 सितंबर के बाद यूपी में मौसम हो सकता है शुष्क
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 20 सितंबर से पश्चिमी यूपी और करीब 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में बारिश थमने के साथ मौसम शुष्क होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए भी मौसम संबंधी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।
जून-जुलाई में कम बारिश, अगस्त ने संभाला मोर्चा
इस मानसून सीजन में प्रदेश में बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। जून और जुलाई में वर्षा अपेक्षाकृत कम हुई, जबकि अगस्त में अच्छी बारिश दर्ज होने से कमी कुछ हद तक कम हुई। अब तक राज्य में कुल बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम बताई जा रही है।
कई जिलों में हुई तेज बारिश
मानसून की विदाई से पहले बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। प्रतापगढ़, सुलतानपुर, कौशांबी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिली। हालांकि, गुरुवार से इन इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
धूप के साथ बढ़ी उमस
राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से ही धूप खिली रही। बारिश की गतिविधि कम होने के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश घटने और मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क होने का दौर शुरू हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment