खबर के अनुसार 29 जून 2024 को सिग्मा विश्वविद्यालय, वडोदरा में तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्य उम्मीदवारों के लिए रोजगार मेला आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की 29 जून को सुबह 9 बजे से सिग्मा यूनिवर्सिटी कैंपस में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट के साथ-साथ मास्टर योग्यता वाले महिला और पुरुष उम्मीदवार उपस्थित होकर इंटरव्यू दे सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल इस भर्ती मेले में भाग लेने के लिए आप अनुबन्धम पोर्टल पर ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कि प्रक्रिया को पूरा कर लें। वहीं आप चाहें तो जॉबसीकर रजिस्ट्रेशन गूगल लिंक https://student24.sigmauni.ac.in/ के माध्यम से भी कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment