एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पीढ़ी के युद्धक विमान डिजाइन करने और उनका उत्पादन करने के मामले में चीन अमेरिका की बराबरी करना चाहता हैं। हालांकि इस रेस में अमेरिका चीन से काफी आगे हैं और जल्द ही अमेरिका इसे बनाने में कामयाब हो जायेगा।
बता दें की अमेरिका 2030 के समय सीमा में अपने पहले छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को मैदान में उतार सकता हैं। जबकि चीन साल 2036 के आसपास तक अपने 6th जेनरेशन लड़ाकू विमान को उतार सकता हैं। इसके लिए तेजी से काम चल रहा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन ने जनवरी 2019 में छठी पीढ़ी के विमानों पर पूर्व-शोध शुरू कर दिया था और यह अनुमान है की चीन का ये कार्यक्रम 2035 तक पूरा हो जाएगा। वहीं रूस भी छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान का निर्माण कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment