जमीन खरीदने के पहले 6 कागज देखना ही चाहिए?
1 .टाइटल डीड: कोई भी जमीन खरीदें तो उसके टाइटल डीड आवश्य देखें। इससे पता चल जायेगा की आप जो जमीन खरीद रहे हैं, उस जमीन का सही मालिक कौन हैं। याद रखें की एक जमीन का एक से अधिक मालिक हो सकता हैं।
2 .लोन पेपर्स : जमीन खरीदने से पहले ये जान लें की आपकी प्रॉपर्टी पर किसी तरह का लोन तो नहीं चल रहा है। इसके मालिक से लोन पेपर्स की मांग करें।
3 .टैक्स रसीद : जमीन खरीदने से पहले टैक्स रसीद को आवश्य देखें। इससे पता चल जायेगा की जमीन का रसीद किसके नाम से कट रहा हैं तथा जमीन पर कोई टैक्स तो नहीं हैं।
4 .अनापत्ति प्रमाणपत्र : किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले इसका अनापत्ति प्रमाणपत्र या नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना बहुत जरूरी है। ताकि बाद में आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
5 .लिंक डॉक्यूमेंट्स चेक करें: जमीन खरीदने से पहले लिंक डॉक्यूमेंट चेक करें। यानी प्रॉपर्टी अब तक कितनी-बार खरीदी और बेची गई है, वो देखें। यह आपको पुरानी रजिस्ट्री से पता चलेगा।
6 .भूमि रिकॉर्ड की जानकारी: जमीन खरीद रहे हैं तो पहले पता करें कि जहां जमीन खरीद रहे हैं वहां रेसिडेंशियल परमीशन है या नहीं।

0 comments:
Post a Comment