खबर के अनुसार आज यानि की 4 अगस्त को दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, तापी, वलसाड,दमन और नगर-हवेली में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं, सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने गुजरात के अरावली, बनासकांठा, साबरकांठा, दाहोद, महिसागर, नर्मदा, भरूच और डांग में भी गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई हैं। इसके अलावे राज्य के अन्य कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।
वहीं, 5 अगस्त को गुजात के सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग, तापी और नगर-हवेली में भारी बारिश का अनुमान है। मानसून की गतिविधियां मजबूत होने से राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें।

0 comments:
Post a Comment