बिहार के इन 7 शहरों में बनेंगे आलीशान फ्लैट

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के अब सात शहरों में दिल्ली-मुंबई की तरह आलीशान फ्लैट बनाये जाएंगे। इसको लेकर नीतीश सरकार के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार पहले चरण में पटना समेत बिहार के सात शहरों में आवास बोर्ड की जमीन पर गरीबों के लिए बहुमंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए राजधानी पटना में जमीन चिन्हित कर ली गई हैं। जबकि अन्य शहरों में जमीन को चिन्हित किया जा रहा हैं। 

आपको बता दें की बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और डेहरी जैसे शहरों में भी आवास बोर्ड की जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाए जाएंगे। इस आवास का निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के अंतर्गत किया जाएगा।

दरअसल देश के कई बड़े शहरों में जैसे की मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता आदि शहरों में बहुमंजिला फ्लैट बनाए जाते हैं। अब पटना समेत बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और डेहरी जैसे शहरों में भी ये फ्लैट आवास बोर्ड के द्वारा बनाया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment