खबर के अनुसार नवादा में सीमेंट कारखाने के शिलान्यास के बाद अडानी ग्रुप ने बिहार सरकार के पास एक और सीमेंट कारखाने का प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही सरकार से इसकी स्वीकृति मिलेगी, उसके बाद तुरंत मुजफ्फरपुर में भी एक सीमेंट कारखाना लगाया जायेगा।
बता दें की बिहार के उद्योग मंत्री नीतिश मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा है की अडानी ग्रुप उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में करीब एक हजार करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती हैं। सरकार अडानी ग्रुप के इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है।
दरअसल शनिवार को नवादा में सीमेंट प्लांट का शिलान्यास किया गया हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अदाणी ग्रुप के एमडी प्रणव अदाणी को धन्यवाद देते हुए बिहार सरकार की तरफ से हर काम में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment