खबर के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार डेंगू मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा पटना में डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं। जबकि बिहार के गया और जमुई जिले में भी डेंगू के एक-एक नए मरीज मिले हैं।
आपको बता दें की अगस्त महीने में डेंगू का प्रकोप और भी बढ़ने के आसार हैं। इसलिए बिहार के लोग अभी से सावधानी बरतें और मच्छरों से खुद को बचा कर रखें। मच्छरदानी लगाए, फूल बाजू के कपड़े पहने और अपने घर के आसपास बारिश के पानी को जमने न दें।
पटना के इन इलाकों में मिले डेंगू मरीज?
शनिवार को पटना के मुसल्हपुरहाट, बाजार समिति, भूतनाथ रोड, राजेंद्र पथ, अगमकुआं, रामकृष्णा नगर और सैदपुर में डेंगू के नए मरीज मिले हैं।

0 comments:
Post a Comment