F-35 न केवल अमेरिका की रक्षा ताकत का प्रतीक है, बल्कि इसके कई रणनीतिक साझेदार और मित्र देशों को भी यह विमान मिल चुका है या उनके पास इसकी डिलीवरी जारी है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो इस हाई-टेक फाइटर जेट का संचालन कर रहे हैं:
1. अमेरिका (United States)
F-35 का सबसे बड़ा ऑपरेटर अमेरिका ही है। अमेरिकी वायुसेना (USAF), नौसेना (US Navy) और मरीन कोर (USMC) – तीनों शाखाएं अलग-अलग वेरिएंट्स (F-35A, B, C) का इस्तेमाल करती हैं। अमेरिका ने 2,000 से अधिक जेट्स का ऑर्डर दिया है।
2. इजराइल (Israel)
इज़राइल पहला ऐसा देश था जिसे अमेरिका के बाहर F-35 प्राप्त हुआ। "Adir" नाम से प्रसिद्ध इज़राइली F-35 को विशेष रूप से स्थानीय जरूरतों के अनुसार मॉडिफाई किया गया है। इज़राइल ने इन विमानों का उपयोग वास्तविक युद्ध अभियानों में भी किया है।
3. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
ब्रिटेन ने F-35B वेरिएंट को चुना है, जो शॉर्ट टेकऑफ और वर्टिकल लैंडिंग (STOVL) की क्षमता रखता है। ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स और रॉयल नेवी इसे संयुक्त रूप से संचालित करते हैं, और यह विमान उनके एयरक्राफ्ट कैरियर HMS Queen Elizabeth पर भी तैनात है।
4. इटली (Italy)
इटली यूरोप के उन चुनिंदा देशों में से एक है जो F-35 का उत्पादन भी कर रहा है। उसने F-35A और B दोनों वेरिएंट खरीदे हैं। इटली ने इन विमानों को अपनी वायुसेना और नौसेना दोनों के लिए तैनात किया है। जिससे इसकी ताकत बढ़ी हैं।
5. जापान (Japan)
जापान ने F-35A की बड़ी खेप खरीदी है और अपनी घरेलू फैक्ट्री में इनका असेंबली भी कर रहा है। जापान समुद्री संस्करण F-35B को भी खरीद रहा है ताकि अपने हेलिकॉप्टर कैरियर्स को फुल-फ्लेज्ड एयरक्राफ्ट कैरियर्स में बदला जा सके।
6. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी वायुसेना के आधुनिकीकरण के लिए F-35A को चुना है। इन विमानों की डिलीवरी जारी है और ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना पहले ही इनका ऑपरेशनल उपयोग शुरू कर चुकी है।
7. नीदरलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, बेल्जियम (NATO देश)
इन यूरोपीय देशों ने भी अमेरिका के साथ रक्षा समझौतों के तहत F-35 का ऑर्डर दिया है और कई देशों को इसकी डिलीवरी भी हो चुकी है। ये विमान नाटो मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
8. दक्षिण कोरिया (South Korea)
उत्तर कोरिया के खतरे को ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरिया ने भी F-35A को चुना है और इसे अपनी रक्षा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।
9. फिनलैंड, पोलैंड, स्विट्ज़रलैंड, कनाडा (हालिया खरीददार)
हाल के वर्षों में कई देशों ने F-35 को अपने नए लड़ाकू विमान के रूप में चुना है। इन देशों में डिलीवरी या तो शुरू हो चुकी है या अगले कुछ वर्षों में शुरू होगी।
0 comments:
Post a Comment