1. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
अमेरिका ICBM तकनीक का जनक माना जाता है। इसके पास Minuteman III और LGM-35 Sentinel (अंडर डेवलपमेंट) जैसे शक्तिशाली मिसाइल सिस्टम हैं। जो दुनिया के किसी भी कोनो को निशाना बना सकती हैं।
रेंज: 13,000+ किमी।
लॉन्च प्लेटफॉर्म: जमीन, पनडुब्बी, और हवा से।
स्पेशलिटी: MIRV (Multiple Independently targetable Reentry Vehicles) तकनीक, जिससे एक मिसाइल से कई लक्ष्य भेदा जा सकता है।
2. रूस
रूस अमेरिका का सबसे बड़ा प्रतियोगी है ICBM तकनीक में। इसकी RS-28 Sarmat (Satan II) मिसाइल को "डूम्सडे वेपन" कहा जाता है। ये मिसाइल धरती के किसी भी जगह को तबाह कर सकती हैं।
रेंज: 18,000+ किमी
क्षमता: 10+ परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम
लॉन्च सिस्टम: ग्राउंड-आधारित और मोबाइल लांचर।
3. चीन
चीन ने हाल के वर्षों में ICBM कार्यक्रम में तेज़ी से प्रगति की है और अमेरिका तक हमला करने वाली ICBM मिसाइलें तैयार कर ली हैं।
प्रमुख मिसाइलें: DF-5B, DF-41
रेंज: 12,000-15,000 किमी
विशिष्टता: तेज़ी से बढ़ता मिसाइल शस्त्रागार और भूमिगत लॉन्च फैसिलिटीज़।
4. फ्रांस
फ्रांस के पास सीमित लेकिन अत्यधिक प्रभावी ICBM क्षमताएं हैं। जिसे समुद्र के अंदर परमाणु पनडुब्बियों से लॉन्च की जा सकती हैं।
प्रमुख प्रणाली: M51 मिसाइल, जो पनडुब्बियों से लॉन्च की जाती है।
रेंज: लगभग 10,000 किमी
क्षमता: न्यूक्लियर वारहेड के साथ MIRV तकनीक
5. यूनाइटेड किंगडम (UK)
ब्रिटेन की ICBM क्षमताएं अमेरिका के साथ साझेदारी पर आधारित हैं। और ये दुनिया के किसी भी कोनो को टारगेट कर सकती हैं।
प्रणाली: Trident II D5, जो वाशिंगटन से साझा तकनीक है
रेंज: 12,000 किमी
लॉन्च प्लेटफॉर्म: परमाणु पनडुब्बियाँ (Vanguard-class)
6. भारत
भारत ने पिछले दशक में अपनी ICBM क्षमताओं को तेज़ी से विकसित किया है। भारत के पास भी शक्तिशाली ICBM मौजूद हैं जो पूरे चीन से लेकर यूरोप तक टारगेट कर सकती हैं।
प्रमुख मिसाइल: Agni-V, और जल्द आने वाली Agni-VI
रेंज: 5,000–10,000 किमी
विशेषता: स्वदेशी तकनीक, MIRV क्षमता
7. उत्तर कोरिया (North Korea)
उत्तर कोरिया तकनीकी रूप से पिछड़ा हुआ जरूर है, लेकिन उसकी मिसाइल क्षमता विश्व को सतर्क रखती है। इसने भी ICBM मिसाइल तैयार कर लिया हैं।
प्रमुख मिसाइलें: Hwasong-15, Hwasong-17
रेंज: 13,000 किमी तक
विशिष्टता: अप्रत्याशित व्यवहार और परीक्षण की बढ़ती आवृत्ति।
0 comments:
Post a Comment