दुनिया में प्रति व्यक्ति आय वाले टॉप 10 देश: कहां है भारत?

नई दिल्ली। वर्ष 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की तस्वीर तेजी से बदल रही है। दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में भारत ने एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। विश्व जीडीपी रैंकिंग में भारत अब पाँचवें स्थान पर पहुँच चुका है, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। लेकिन इसी आर्थिक सफलता के बीच एक और सच्चाई है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता — भारत की प्रति व्यक्ति आय अभी भी वैश्विक औसत से कहीं पीछे है।

प्रति व्यक्ति आय क्या हैं?

प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) वह औसत आय होती है जो किसी देश या क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में सालभर में आती है। इसे इस तरह से निकाला जाता है: प्रति व्यक्ति आय = देश की कुल राष्ट्रीय आय ÷ कुल जनसंख्या। यह किसी देश की आर्थिक समृद्धि और नागरिकों के औसतन जीवन स्तर को मापने का एक प्रमुख पैमाना है।

दुनिया के टॉप 10 देश प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से:

लक्जमबर्ग – $154,910

सिंगापुर – $153,610

मकाओ (चीन विशेष प्रशासनिक क्षेत्र) – $140,250

आयरलैंड – $131,550

कतर – $118,760

नॉर्वे – $106,540

स्विट्जरलैंड – $98,140

ब्रुनेई दारुस्सलाम – $95,040

गुयाना – $91,380

संयुक्त राज्य अमेरिका – $89,680

इन देशों की प्रति व्यक्ति आय यह दर्शाती है कि एक आम नागरिक को औसतन कितनी आर्थिक समृद्धि मिली है। इनमें से कई देश छोटे हैं, लेकिन उन्होंने संसाधनों के कुशल प्रबंधन, उच्च शिक्षा, नवाचार और स्थिर नीतियों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

भारत की स्थिति

भारत आज दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह अब भी बहुत पीछे है। 2025 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग $2,880 (करीब ₹2.4 लाख प्रति वर्ष) आंकी गई है। तुलना करें तो यह लक्जमबर्ग की तुलना में लगभग 50 गुना कम है।

0 comments:

Post a Comment