पेट में कीड़े? ये 5 देसी उपाय करेगा काम तमाम

हेल्थ डेस्क। बदलती जीवनशैली, अस्वच्छ खान-पान और दूषित जल सेवन की वजह से पेट में कीड़े (intestinal worms) की समस्या आम हो चली है। खासकर बच्चों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है, जिससे पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण उभरते हैं। हालांकि मेडिकल इलाज ज़रूरी होता है, लेकिन भारत के पारंपरिक घरेलू उपाय भी इस समस्या में रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 देसी उपाय जो पेट के कीड़ों को जड़ से खत्म करने में मददगार हैं।

1. लहसुन का सेवन

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीपैरासाइटिक गुण पाए जाते हैं। रोज़ सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियों को चबाकर खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। चाहें तो इसे पानी के साथ निगल सकते हैं।

2. कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में मौजूद कुकुर्बिटिन नामक तत्व कीड़े मारने में प्रभावी है। एक मुट्ठी भुने हुए कद्दू के बीज पीसकर शहद के साथ मिलाकर रोज सुबह सेवन करें। कुछ दिनों में फर्क नज़र आने लगेगा।

3. पपीते के बीज

कच्चे पपीते के बीज में मौजूद पेपेन नामक एंजाइम पेट के कीड़ों को नष्ट करता है। पपीते के बीज पीसकर उसमें शहद मिलाएं और खाली पेट सेवन करें। बच्चों को इसकी मात्रा कम देनी चाहिए।

4. अजवाइन और गुड़

भुनी हुई अजवाइन को गुड़ के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट खाने से पेट के कीड़ों की सफाई होती है। यह उपाय विशेष रूप से बच्चों के लिए फायदेमंद है।

5. नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों में जबरदस्त रोगाणुनाशक गुण होते हैं। 4-5 नीम की कोमल पत्तियां पीसकर एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएं। रोज़ सुबह कुछ दिन तक यह उपाय करने से कीड़े खत्म हो जाते हैं।

0 comments:

Post a Comment