समुंद्र से मार करने वाली 6 विनाशकारी मिसाइलें, भारत किस पायदान पर है?

नई दिल्ली। समुंद्र की गहराइयों में अब सिर्फ पनडुब्बियाँ और जहाज़ नहीं, बल्कि मिसाइलों की गूंज सुनाई देती है। आधुनिक युद्ध नीति में नौसेना शक्ति का निर्धारण केवल जहाजों की संख्या से नहीं, बल्कि उनके मिसाइल सिस्टम की मारक क्षमता से होता है। आज हम जानेंगे उन 7 घातक समुंद्री मिसाइलों के बारे में, जिनसे दुनिया के महासागर थर्राते हैं — और साथ ही जानेंगे कि भारत इस रेस में कहां खड़ा है।

1 .Trident II (D5) – अमेरिका, ब्रिटेन

रेंज: ~12,000 किमी

हथियार क्षमता: परमाणु (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicles – MIRVs)

लॉन्च प्लेटफॉर्म: ओहायो-क्लास और कोलंबिया-क्लास SSBN पनडुब्बियाँ

Trident II (D5) SLBM आज दुनिया की सबसे विश्वसनीय और घातक मिसाइलों में से एक है। यह एक साथ कई परमाणु हथियारों को अलग-अलग लक्ष्यों पर दाग सकती है। अमेरिका की "second strike" क्षमता का यह आधार स्तंभ है।

2 .R-29RMU Sineva – रूस

रेंज: ~11,000 किमी

हथियार क्षमता: परमाणु (Multiple Warheads)

लॉन्च प्लेटफॉर्म: Delta IV-class SSBN

रूसी नौसेना की यह मिसाइल दशकों से सेवा में है और लगातार उन्नत की जा रही है। इसकी लंबी दूरी और भारी हथियार भार इसे आज भी बेहद ख़तरनाक बनाते हैं।

3 .Bulava (RSM-56) – रूस

रेंज: ~9,300 किमी

हथियार क्षमता: परमाणु (MIRVs)

लॉन्च प्लेटफॉर्म: Borei-class SSBN

रूस की Bulava मिसाइल आधुनिक तकनीक से लैस है। यह विभिन्न ऊँचाई और मार्गों से हमला कर सकती है, जिससे इसे रोकना लगभग असंभव होता है। इसकी खासियत है — high maneuverability और एंटी-डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की क्षमता।

4 .JL-3 – चीन

रेंज: ~9000 -10,000 किमी (अनुमानित)

हथियार क्षमता: परमाणु (MIRVs)

लॉन्च प्लेटफॉर्म: Type 096 SSBN (अभी विकासाधीन)

JL-3, चीन की अगली पीढ़ी की SLBM है, जो अमेरिकी और रूसी मिसाइलों को टक्कर देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। यह पूरे अमेरिका को लक्ष्य बना सकती है, जिससे चीन की रणनीतिक ताकत कई गुना बढ़ जाती है।

5 .M51 – फ्रांस

रेंज: ~8,000-10000 किमी

हथियार क्षमता: परमाणु

लॉन्च प्लेटफॉर्म: Triomphant-class SSBN

फ्रांस की M51 मिसाइल तेज़ी से प्रक्षेपित होती है और उच्च सटीकता के साथ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका नवीनतम संस्करण (M51.3) और अधिक रेंज और मारकता लाने की दिशा में उन्नत किया जा रहा है।

6 .K-4 – भारत

रेंज: ~3,500 किमी

हथियार क्षमता: परमाणु

लॉन्च प्लेटफॉर्म: INS Arihant-class SSBN (विकासाधीन तैनाती)

K-4 भारत की सबसे उन्नत SLBM है जो DRDO द्वारा विकसित की गई है। यह भारत को "credible second-strike capability" देती है और भारत की परमाणु त्रयी (nuclear triad) को पूरा करती है। इसका परीक्षण सफलतापूर्वक INS Arihant से किया जा चुका है।

0 comments:

Post a Comment