सिर्फ 10 दिन खाएं छुहारा: ये 4 बीमारियों की छुट्टी

हेल्थ डेस्क। छुहारा रोजाना सिर्फ 10 दिन तक खाया जाए, तो यह शरीर की कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है? पोषण विशेषज्ञों के अनुसार छुहारे में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो न सिर्फ शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं।

1. रक्त की कमी (एनीमिया)

छुहारा आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट 2-3 छुहारे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया में छुहारा बेहद लाभकारी होता है।

2. कमजोर हड्डियां

छुहारे में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। बुजुर्गों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए छुहारा दवा से कम नहीं है। रोजाना छुहारा खाने से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के क्षय) जैसी समस्या में राहत मिल सकती है।

3. पाचन संबंधी समस्याएं

छुहारे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त करता है। कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में छुहारा रामबाण इलाज है। सोने से पहले रात को दूध में भिगोकर छुहारा खाने से सुबह पेट साफ रहता है।

4. थकान और कमजोरी

छुहारा शरीर को ताजगी और ऊर्जा देने का काम करता है। इसमें प्राकृतिक शुगर (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होती है, जो तुरंत ऊर्जा देती है। जिन लोगों को दिन भर सुस्ती और थकान महसूस होती है, उन्हें छुहारा नियमित रूप से लेना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment