1. AIM-260 JATM (अमेरिका)
अमेरिका की नई पीढ़ी की AIM-260 JATM मिसाइल को Lockheed Martin ने विकसित किया है। यह ‘बियॉन्ड विजुअल रेंज’ क्षमता के साथ आती है, यानी इसे लक्ष्य को देखे बिना भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी गति मैक 5 से अधिक है और इसे F-22, F/A-18, F-35 और F-15EX जैसे एडवांस्ड लड़ाकू विमानों पर तैनात किया जा चुका है।
2. PL-15 (चीन)
चीन की PL-15 मिसाइल लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी रेंज करीब 300 किमी तक मानी जाती है। इसकी गति भी मैक 5 है और इसे J-20 जैसे स्टील्थ फाइटर जेट्स से लॉन्च किया जा सकता है। यह मिसाइल पाकिस्तान के पास भी है, जिसने इसे ऑपरेशन में इस्तेमाल करने का दावा किया है।
3. AIM-120 AMRAAM (अमेरिका)
AMRAAM अमेरिका की सबसे भरोसेमंद BVR (Beyond Visual Range) मिसाइलों में से एक है। इसे कई बार वास्तविक युद्धों में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा चुका है। इसकी अपग्रेडेड रेंज और गाइडेंस सिस्टम इसे आज भी खतरनाक विकल्प बनाते हैं।
4. Meteor (यूरोप)
MBDA द्वारा विकसित यूरोपीय Meteor मिसाइल को अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत मिसाइल माना जाता है। इसकी रेंज 200+ किमी तक है और यह एक साथ कई टारगेट को ट्रैक कर सकती है। यह मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक जामिंग वाले माहौल में भी काम करने में सक्षम है। भारतीय वायुसेना इसे राफेल लड़ाकू विमानों पर तैनात कर चुकी है।
5. R-37M (रूस)
रूस की यह मिसाइल दुनिया की सबसे लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों में से एक है। इसकी मारक क्षमता 300 से 400 किमी तक मानी जाती है। हालांकि इसकी युद्धक्षमता को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद हैं, लेकिन इसे मिग-31 और एसयू-57 जैसे उन्नत विमानों से लॉन्च किया जा सकता है।
6. Python-5 (इजरायल)
यह एक कम दूरी की मिसाइल है लेकिन बेहद सटीक है। पाइथन-5 को ‘लॉन्च के बाद लॉक ऑन’ (Lock-on After Launch) जैसी उन्नत तकनीक से लैस किया गया है। यह 4 मैक की गति और मजबूत इन्फ्रारेड होमिंग सीकर के कारण बेहद प्रभावी मानी जाती है। भारतीय वायुसेना इसे तेजस और अन्य विमानों के साथ इस्तेमाल कर रही है।
7. IRIS-T (जर्मनी)
जर्मनी द्वारा विकसित यह मिसाइल शॉर्ट रेंज में घातक हमला करने में माहिर है। यह मिसाइल उच्च गतिशीलता वाले टारगेट्स जैसे फाइटर जेट्स और ड्रोन को निशाना बनाने में सक्षम है। यूरोप के कई देश अपनी वायुसेना में इसे शामिल कर चुके हैं।
भारत की स्थिति: क्या हमारे पास है मुकाबले की ताकत?
भारत के पास भी दुनिया की बेहतरीन एयर-टू-एयर मिसाइलें हैं। इनमें प्रमुख हैं: Astra Mk-1 & Mk-2 (स्वदेशी मिसाइल, 110-160 किमी रेंज), Meteor (राफेल जेट्स के साथ), MICA (फ्रेंच मिसाइल, मिराज-2000 और राफेल के साथ), Python-5 (तेजस पर तैनात), R-73 और R-77 (रूसी मिसाइलें, मिग-29 और सुखोई पर तैनात), इसके अलावा DRDO Astra Mk-3 और SFDR (Solid Fuel Ducted Ramjet) जैसी एडवांस्ड मिसाइलों पर भी काम कर रहा है, जो भविष्य में भारत की वायु क्षमता को और मजबूती देंगे।
0 comments:
Post a Comment