क्या है अपाचे हेलीकॉप्टर की खासियत?
अपाचे AH-64E को दुनिया का सबसे उन्नत अटैक हेलीकॉप्टर माना जाता है। इसकी डिजाइन, तकनीक और हथियार प्रणाली इसे आधुनिक युद्धक्षेत्र के लिए आदर्श बनाती है। अमेरिका की बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित यह हेलीकॉप्टर ‘टैंक्स इन द एयर’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह भारी हथियारों से लैस होकर दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों और ठिकानों को पलक झपकते तबाह कर सकता है।
किन देशों के पास हैं अपाचे?
बोइंग अब तक दुनिया भर में 2,700 से अधिक अपाचे हेलीकॉप्टर डिलीवर कर चुकी है। भारत के अलावा अमेरिका, मिस्र, ग्रीस, जापान, इज़राइल, सिंगापुर, सऊदी अरब, यूएई, कतर और यूके जैसे देश भी इस हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं।
5 कारण जो अपाचे को बनाते हैं सबसे खतरनाक:
1. मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस (MDO) के लिए तैयार:
AH-64E सिर्फ एक हेलीकॉप्टर नहीं, बल्कि एक फ्लाइंग वॉर प्लेटफॉर्म है। यह भूमि, आकाश, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर डोमेन में तालमेल बैठाकर एकीकृत युद्ध रणनीति को अंजाम देने में सक्षम है।
2. अत्याधुनिक लक्ष्यीकरण प्रणाली:
अपाचे की ऑन-बोर्ड सेंसर तकनीक सभी मौसमों में और दिन-रात किसी भी समय लक्ष्य की पहचान और उस पर हमले की सटीकता को सुनिश्चित करती है। इससे यह हेलीकॉप्टर बेहद मारक बन जाता है।
3. नाइट विजन और इन्फ्रारेड क्षमता:
रात के अंधेरे में भी अपाचे दुश्मन पर वैसी ही घातक मार कर सकता है जैसी दिन में करता है। इसका नाइट विजन नेविगेशन सिस्टम इसे 24x7 ऑपरेशन की क्षमता देता है।
4. बहुपरकारी उपयोग:
अपाचे सिर्फ हमला करने वाला प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि इसे टोही, निगरानी और शांति अभियानों में भी उपयोग किया जा सकता है। यह इसे एक बहुआयामी सैन्य संपत्ति बनाता है।
5. नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर में सक्षम:
AH-64E, ऑन-बोर्ड और ग्राउंड सिस्टम्स से रियल-टाइम डेटा साझा कर सकता है, जिससे कमांड कंट्रोल और मिशन कोऑर्डिनेशन में बड़ी बढ़त मिलती है। यह ‘स्मार्ट वारफेयर’ का आदर्श उदाहरण है।
0 comments:
Post a Comment