1. शहद और इलायची का मिश्रण
शहद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो मुँह के छालों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इलायची में भी सूजन और दर्द कम करने वाले गुण होते हैं।
विधि: 1 छोटी चम्मच शहद लें। इसमें आधा छोटी चम्मच इलायची पाउडर मिलाएँ। इस मिश्रण को छालों पर दिन में 2-3 बार लगाएँ। 2-3 दिनों में राहत मिलने लगेगी और छाले कम हो जाएंगे।
2. कत्था का उपयोग
कत्था मुँह के छालों के लिए एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक उपाय है। यह संक्रमण से लड़ता है और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।
विधि: 1 छोटी चम्मच कत्था लें। 1 छोटी चम्मच मुलेठी का चूर्ण और 1 छोटी चम्मच शहद मिलाएँ। इसे अच्छी तरह मिला कर छालों पर लगाएँ। रोजाना 2 बार इसका प्रयोग करें। इसके अलावा, अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर चबाने से भी लाभ होता है।
3. शहद और मुलेठी का पेस्ट
मुलेठी का उपयोग आयुर्वेद में मुँह के छालों के उपचार के लिए प्राचीन काल से किया जाता रहा है। यह दर्द और सूजन को कम करता है।
विधि: मुलेठी का चूर्ण लेकर शहद के साथ पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को छालों पर लगाएँ। कुछ मिनटों के बाद लार को मुँह से बाहर निकाल दें। दिन में 2 बार इसे लगाना फायदेमंद होता है।
0 comments:
Post a Comment